इस पोर्टल पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चलाई जा रही विकास कार्यों, परियोजनाओं व सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी, जो ग्रामीणों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
यह पोर्टल ग्राम पंचायतों में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाएगा, जिससे इन योजनाओं में भ्रष्टाचार बहुत हो जाएगा।
यह पोर्टल लोगों को जागरूक करने का काम करेगा।
इस पोर्टल के उपयोग से लोगों का विश्वास प्राशासन पर बढ़ेगा।
इस पर ग्राम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों की पहुंच इन प्रतिनिधियों तक आसान होगी।
यह पोर्टल जनप्रतिनिधियों को अधिक जिम्मेदार बनाएगा।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक-से-अधिक लाभ उठा पाएंगे।
पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंच रही है अथवा नहीं।
इस पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जान पाएंगे।
यह पोर्टल जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए कार्यों की सूची दिखाएगा, जिससे जनता को एक अच्छा प्रतिनिधि चुनने में सहायता मिलेगी।
ग्राम दर्शन पोर्टल हरियाणा के माध्यम से जनता आवश्यकतानुसार अपनी मांगें सरकार तक पहुंचा सकती है
यह पोर्टल सरकारी योजनाओं व सेवाओं में सरलता लाएगी, जिससे आम नागरिक भी इन योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।